Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

Video: गौहर खान ने 'बद्री की दुल्हनिया' पर जमकर लगाए ठुमके, हल्दी सेरिमनी का वीडियो वायरल

आज 25 दिसम्बर को गौहर खान और जैद दरबार शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंधने जा रहे हैं। इससे पहले मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटेल में मेहंदी और अंगूठी की रस्में हुईं। इस मौके का एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी इस हल्दी सेरिमनी को बॉलिवुड स्टाइल में इंजॉय करते नजर आए। फोटोग्राफर विरल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मौके का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें गौहर और जैद बॉलिवुड वाले फिल्मी अंदाज़ में इस सेरिमनी को इंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में गौहर और जैद अपने मेहमानों के साथ 'बद्री की दुल्हनिया' वाले गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। गौहर अपनी इस सेरिमनी को भरपूर इंजॉय करती दिख रही हैं और जमकर डांस कर रही हैं। मेहंदी सेरिमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। बीती रात प्री वेडिंग फंक्शन सेरिमनी मुंबई के अंधेरी स्थित आईटीसी ग्रैंड मराठा होटेल में आयोजित की गई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38wfIfK

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot