Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

Bigg Boss 14, 25 Dec 2020 preview: 'गर्लफ्रेंड' के कारण विकास-एजाज में लड़ाई, हाथापाई की आई नौबत

'बिग बॉस-14' में एक दिन की शांति के बाद अब फिर से लड़ाई-झगड़ों का दौर शुरू हो गया है। अर्शी खान कैप्‍टेंसी टास्‍क में गेम चेंजर साबित हुई। उन्‍होंने राहुल वैद्य की बजाय विकास गुप्‍ता को घर का नया कैप्‍टन बना दिया है। राहुल महाजन और राखी सावंत में लड़ाई में बाद दोनों ने अब हाथ मिला लिया है, वहीं घर में अब नई खींचतान हुई है विकास गुप्‍ता और एजाज खान के बीच। शुक्रवार के एपिसोड में विकास और एजाज में गंदी लड़ाई होने वाली है और इस कारण विकास गुप्‍ता एक बार फिर रोते हुए नजर आएंगे। क्‍या विकास के कारण हुआ गर्लफ्रेंड से एजाज का झगड़ा?विकास और एजाज की लड़ाई किसी नए मुद्दे को लेकर नहीं, बल्‍क‍ि एजाज की एक्‍स-गर्लफ्रेंड को लेकर हुई है। यह बात पहले भी सामने आ चुकी है कि एजाज अपनी एक्‍स-गर्लफ्रेंड के कारण बहुत परेशान रहे हैं। मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचा था। एजाज आरोप लगाते हैं कि विकास गुप्‍ता ने ही उनकी गर्लफ्रेंड को भड़काया था। यह लड़ाई इस कदर बढ़ जाती है कि एजाज हाथापाई पर उतर आते हैं। जबकि इस पूरे वाकये के बाद विकास गुप्‍ता रोते हुए दिखते हैं। विकास बोले- हर कोई मुझे नेगेटिव इंसान समझता हैविकास रोते हुए कहते हैं कि हर कोई उन्‍हें एक नेगेटिव इंसान की तरह दिखा रहा है। जबकि प्रोमो देखकर यही लगता है कि अर्शी खान भी इस कहानी को सुनकर इमोशनल हो जाती हैं। 'बिग बॉस' के घर में एजाज खान ऐसे सदस्‍य हैं, जो अपने-आप में ज्‍यादा रहते हैं। बीते जीवन में उनके साथ मोलेस्‍टेशन से लेकर कोर्ट-कचहरी तक ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जिसने उन्‍हें झकझोर कर रख दिया है। अपनी गर्लफ्रेंड के मामले को खुद एजाज कई बार शो में थोड़ा-थोड़ा बता चुके हैं। एजाज ने इस बारे में पवित्रा पूनिया से भी बात की थी। हालांकि, 'बिग बॉस' के घर का यही दस्‍तूर है कि यहां कोई भी लड़ाई बहुत ज्‍यादा दिनों तक नहीं चलती। ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि एजाज और विकास की यह लड़ाई कब तक चलती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nJBeUu

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot