Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

वीडियो: गौहर खान की मेहंदी सेरिमनी, होनेवाले ससुर इस्माइल दरबार ने गाया 'तड़प तड़प के' सॉन्ग

गौहर खान और जैद दरबार आज 25 दिसम्बर यानी क्रिसमस के दिन शादी में बंधने जा रहे हैं। दोनों के निकाह से पहले मुंबई के एक आलीशान होटेल में हल्दी और अंगूठी की रस्म हुई। इस मौके पर जैद दरबार के पिता मशहूर म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार ने 'हम दिल दे चुके सनम' से 'तड़प तड़प के' सॉन्ग गाया। हल्दी सेरिमनी के मौके पर जश्न का रंग उस वक्त खूब चढ़ा, जब खुद दूल्हे यानी जैद के पिता इस्माइल दरबार स्टेज पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का शानदार गाना 'तड़प तड़प के' गाया, जिससे महफिल का समां खूब बंधा। बता दें कि इस्माइल ने ही इस फिल्म के लिए म्यूजिक कम्पोज़ किया था। इस वीडियो में गौहर खान और जैद भी उनके साथ आवाज मिलाते दिख रहे हैं। पूरी फैमिली के चेहरे पर इस खूबसूरत मौके की खुशी साफ झलक रही थी। मेहंदी सेरिमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। बीती रात प्री वेडिंग फंक्शन सेरिमनी मुंबई के अंधेरी स्थित आईटीसी ग्रैंड मराठा होटेल में आयोजित की गई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hiZBWx

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot