आगर-मालवा | भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय व दलहन विकास निदेशालय भोपाल द्वारा गठित की गई 3 सदस्यीय दल ने गत रविवार व सोमवार को जिले का दौरा किया। दौरा कर किसानों से जमीनी हकीकत जानी। राष्ट्रीय दलहन विकास, भोपाल के संचालक डाॅ. एके तिवारी के नेतृत्व में आई इस टीम में प्रमुख वैज्ञानिक आईसीएआर डाॅ. सांई प्रसाद, क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केन्द्र इन्दौर (सदस्य) एवं संयुक्त संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उज्जैन संभाग उज्जैन डीके पांडे ने पहले दिन सेमली में महिला किसान सीताबाई पति हीरालाल के खेत पर जाकर विद्युत पंप, एवं पाइप लाइन आदि देखी। सीताबाई से पूछा कि सिंचाई के साधन मिलने के बाद कितना रकबा बढ़ा है। दूसरे दिन कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करने के बाद दल ने उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया से क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zGFMU

No comments:
Post a Comment