आगर मालवा | बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास गवलीपुरा में गत दिवस संविधान दिवस मनाया गया। अतिथि नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलित किया। नायब तहसीलदार गौतम ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी को शपथ दिलाई। पटवारी संघ जिलाध्यक्ष सिंह ने छात्रों को भारतीय संविधान की विशेषता बताते हुए कहा कि हमारे देश में बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान लागू है इस पर हमें गर्व करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Dy7WF

No comments:
Post a Comment