यहां बता दें औचक निरीक्षण में डीईओ को भवनपुरा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दर्ज 650 छात्रों में मात्र 80 उपस्थित मिले। यहां के प्राचार्य मुन्नालाल वर्मा के स्थान पर एनके गोस्वामी को प्रभार दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। यहां छात्र- यात्राओं ने बताया कि अतिथि शिक्षक अंजली शर्मा (भौतिक शास्त्र) एवं करुणा भदौरिया (हिंदी) अधिकांशत: अनुपस्थित रहती हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए। स्कूल में साफ- सफाई का अभाव होने से भृत्यों को नोटिस जारी किए गए। भवनपुरा के मिडिल स्कूल के शिक्षक योगेश मिश्रा एवं कमलेश चतुर्वेदी बीईओ ऑफिस में अटैच थे। इसे तत्काल प्रभाव से खत्म करते हुए स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। एक शिक्षक सरिता सिंह लंबी अवधि के अवकाश पर होने से उनके स्थान पर दूसरे शिक्षक की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया।
10 के विरुद्ध सर्विस ब्रेक व वेतन काटने की कार्रवाई
दोपहर 2.30 बजे कनावर में शासकीय प्राइमरी, मिडिल एवं हायर सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक वीरेंद्र पाल सिंह भदौरिया व लिपिक राम करन यादव उपस्थित पाए गए। अन्य स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर अनुपस्थित पाया गया। शिक्षक राजकुमार दौहरे, वीरेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, राकेश दिनकर व अमित श्रीवास्तव तथा लिपिक सरनाम सिंह, संतोष बघेल, राजेश प्रताप तरुणप्रिय आनंद रजिस्टर पर दस्तखत कर गायब पाए गए। जबकि प्राइमरी स्कूल में संतोष भदौरिया व आदिश चौहान अनुपस्थित पाए गए।
स्कूल में मिली गंदगी
डिड़ी के हाईस्कूल में दर्ज 197 में 30 छात्र मिले। परिसर में स्वच्छता का अभाव मिला। यहां प्राचार्य का प्रभार संतोष दुबे की जगह दूसरे शिक्षक को दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qI5pDt

No comments:
Post a Comment