Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, November 28, 2019

सफाईकर्मियों ने कचरा नपा गेट के सामने फेंका नपा में गाड़ी खड़ी कर काम बंद किया, नारेबाजी की

भास्कर संवाददाता | आगर मालवा

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन चालक का पुरानी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रहने वाले मोहम्मद वकील से विवाद हो गया। गाड़ी के चालक का आरोप था कि लोगों ने बाल्टी फेंककर गाड़ी के कांच तोड़ दिए। जबकि काॅलोनीवासी कह रहे थे कि विवाद के बाद आगे जाकर ड्राइवर ने खुद कांच फोड़े और आरोप हमारे ऊपर लगा दिया। अपने साथ हुए विवाद की सूचना ड्राइवर उमेश पिता छगनलाल ने अन्य साथियों को दी। दूसरे कचरा वाहन वाले भी अपने-अपने वाहन लेकर नपा में आ गए। सफाई कर्मचारी भी इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं गाड़ी में जो कचरा भरा था इन सफाईकर्मियों ने वह कचरा भी नपा के गेट के सामने डाल दिया। ड्राइवर की रिपोर्ट पर चार एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विवाद के बाद लोगों ने बताया कि पुरानी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में जो युवक गाड़ी लेकर आता है वह लोगों के कहने पर गाड़ी नहीं रोकता। ऐसे में लोगों को कचरा गाड़ी में डालने मे परेशानी होती है। बुधवार को हुए विवाद के संबंध में काॅलोनीवासियों का कहना था कि मोहम्मद वकील के बड़े भाई गाड़ी में कचरा डालने गए थे। वे कचरा डाल ही रहे थे इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा ली। कचरे की बाल्टी गाड़ी के अंदर चली गई। जब रोकने को कहा तो ड्राइवर विवाद करने लगा। मोहम्मद वकील के परिवार में दो दिन पहले शादी थी इसलिए मेहमान भी काफी संख्या में थे। दोनों पक्षों ने थाने में जाकर आवेदन भी दिया है। वकील मोहम्मद की ओर से कई महिलाएं भी थाने पहुंची थी, उनका आरोप था कि गाड़ी चालक का व्यवहार ठीक नहीं था। गाड़ी चालक का कहना है कि विवाद काॅलोनीवासी ने ही शुरू किया।

विवाद के बाद सफाईकर्मियों ने नगर पालिका के गेट के सामने रोड पर कचरा डाला और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

विवाद के बाद एफआईआर की मांग पर अड़े सफाईकर्मी

विवाद के बाद सभी कचरा वाहन के चालक नपा में पहुंच गए। सफाईकर्मी भी वहां आ गए। कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही विवाद करने वाले लोगों पर एफआईआर कराए जाने की मांग करने लगे। सीएमओ सीएस जाट व प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक चिंतामण व्यास कर्मचारियों को समझाते रहे लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं थे। गाड़ी चालकों ने जब अधिकारियों को अपनी गाड़ियों की चाबी सौंपनी चाही तो अधिकारियों ने मना कर दिया। सीएमओ यहां तक कहने लगे कि यदि आप पर एफआईआर होगी तो पहले मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज होगी लेकिन सभी गाड़ी वाले अपने वाहन नपा में ही खड़े करके अघोषित रूप से हड़ताल पर चले गए। इतना ही नहीं नाराज गाड़ी चालकों ने अपनी गाड़ी का कचरा भी नपा कार्यालय के मेन गेट के सामने ही डाल दिया। जो काफी देर तक वहां पड़ा रहा।

नपा की कचरा गाड़ी चलाने वाले उमेश पिता छगनलाल 33 अयोध्या बस्ती की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब्दुल अकील व जलील पिता खलील रहमान तथा लल्लु व इलु निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पर धारा 353, 427, 506, 34 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news scavengers threw garbage in front of garbage napa gate stopped work parked slogans
Agar News - mp news scavengers threw garbage in front of garbage napa gate stopped work parked slogans


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qFZTkJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot