नेहरू काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम निपनिया बैजनाथ में आयोजित विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्र छात्राओं ने उपरवाड़ा और जाटव मोहल्ले में श्रमदान किया।
ग्रामीणों को साथ लेकर मोहल्ले की साफ सफाई की और कचरे को सही स्थान पर सही तरीके से डालने के बारे में भी समझाया। दोपहर को बौद्धिक सत्र में नशा-कारण दुष्परिणाम तथा निवारण विषय पर व्याख्यान माला हुई। इसमें डॉ एलएन शर्मा, डॉ विक्रम मालवीय और प्रो. दुर्गाप्रसाद ने नशे के कारण प्रकार और दूर करने के प्रयासों की जानकारी दी। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिप्रभा जैन ने नशे से समाज में होने वाले प्रभाव के साथ ही उसके मनोवैज्ञानिक असर की भी जानकारी दी। डाॅ जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि कमजोर इच्छाशक्ति तथा आत्मविश्वास की कमी भी नशे के लिए उकसाती है। इसलिए हमेशा अपना आत्म विश्वास बनाएं रखे व इच्छा शक्ति से भी मजबूत रहे। छात्र सुमित मोदी, काजल तथा ग्रुप के सदस्यों ने नशे के दुष्परिणाम बताने वाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। पायल व अंजली ग्रुप ने नाश मुक्ति पर गीत प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र का संचालन छात्र गोपाल ने किया। आभार सुनीता राठौर ने माना। शाम को गांव में नशामुक्ति रैली निकाली गई।
लघु नाटिका प्रस्तुत करती छात्राएं। इस तरह निकाली जागरूकता रैली
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34su2Ta

No comments:
Post a Comment