ऐक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे () ने काफी कम समय में अपनी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस और डांस के कारण भी चर्चा में रहते हैं। टाइगर सोशल मीडिया पर भी काफी पॉप्युलर हैं जहां उनकी तस्वीरें और वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। हाल में टाइगर () के टॉक शो 'पिंच' () में पहुंचे जहां उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे गए। इस एपिसोड का एक प्रोमो हाल में ऑनलाइन रिलीज किया गया है। इसमें अरबाज खान सोशल मीडिया पर टाइगर के बारे में किए गए कॉमेंट्स पर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। टाइगर के एक फैन ने पूछा कि क्या वह वर्जिन हैं तो इस पर टाइगर ने दिलचस्प जवाब दिया। टाइगर ने कहा, 'देखो, मैं सलमान भाईजान की तरह एक वर्जिन हूं।' टाइगर के जवाब पर अरबाज जोर से हंसने लगते हैं। देखें, वीडियो: वैसे आज तक टाइगर श्रॉफ ने अपने रिलेशनशिप के ऊपर कभी बात नहीं की है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि सलमान खान दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से कृति सैनन के साथ डेब्यू करने के बाद उन्होंने बागी और स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। पिछली बार टाइगर अपनी 'बागी 3' में नजर आए थे। अब टाइगर की आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'गणपत' का इंतजार किया जा रहा है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zVnThq

No comments:
Post a Comment