बॉलिवुड ऐक्टर () की फिल्म '' (Freddy) की हाल ही में घोषणा हुई थी। इस फिल्म को एकता कपूर और जय शेवाकरमानी प्रड्यूस कर रहे हैं। वहीं, शंशाक घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की कार्तिक आर्यन ने 1 अगस्त से शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, फिल्म के लिए ऐक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है लेकिन हमारे सहयोगी ईटाइाम्स ने बताया है कि () फिल्म की ऐक्ट्रेस होंगी। कार्तिक आर्यन ने फिल्म की ऐक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है। ईटाइम्स के अनुसार, अलाया एफ जल्द ही फिल्म की शूटिंग में कार्तिक आर्यन के साथ शामिल होंगी। एक सोर्स का कहना है कि फिल्म के कई नाम थे जिन पर चर्चा हुई लेकिन अलाया एफ का नाम सबसे आगे था। ईटाइम्स ने यह भी बताया है कि फिल्म में अलाया एफ की एक भावपूर्ण भूमिका है और जब फिल्म का ऑफर उनके पास आया तो बहुत खुश थीं। एकता कपूर और शंशाक घोष ने संयुक्त रूप से अलाया एफ को चुना है। उन दोनों ने महसूस किया है कि वह टी की भूमिका के लिए फिट रहेंगी। बताते चलें कि 31 जुलाई को एकता कपूर के प्रॉडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एकता कपूर, कार्तिक आर्यन, शंशांक घोष और जय शेवाकरमानी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'हमारे परिवार में नए सदस्य फ्रेडी का स्वागत कीजिए। इस नए प्रॉजेक्ट को शुरू किए जाने को लेकर उत्साहित हैं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3j8mTzW

No comments:
Post a Comment