बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने की जानकारी अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ऐक्ट्रेस के मां बनने की खबर सुनते सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, बी-टाउन सिलेब्स भी उन्हें विश कर रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पैरंट बनने की खुशखबरी फैन्स से शेयर की थी। वहीं, विराट कोहली ने बताया था कि अनुष्का शर्मा जनवरी, 2021 में मां बन जाएंगी। दोनों की शादी नवंबर 2018 में हुई थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Xx0kKV
No comments:
Post a Comment