सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इससे पहले इसी हफ्ते उनकी फिल्म Annaatthe से जुड़े 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, रजनीकांत कोविड नेगेटिव पाए गए थे लेकिन उनका ब्लड प्रेशर फ्लक्चुऐट कर रहा था। हॉस्पिटल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया, 'रजनीकांत को सुबह हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया। वह हैदराबाद में पिछले 10 दिनों से फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।' रिलीज में आगे बताया गया, 'सेट पर कुछ लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। रजनीकांत का 22 दिसंबर को टेस्ट हुआ था और वह नेगेटिव थे। उसके बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा और उनकी देखरेख की जा रही थी।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LZk3jK

No comments:
Post a Comment