Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 5, 2020

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मजेदार वीडियो, जिसमें दोनों ने बदल ली अपनी-अपनी आवाज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलिवुड के लविंग कपल में से एक हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताया है और कई मौको की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर नजर आया है, जिसमें उनके साथ निक भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी-अपनी आवाज बदलकर बातें करते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते प्रियंका और निक का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बायॉग्रफी 'अनफिनिश्ड' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। लॉकड़ाउन में खाली समय का उपयोग उन्होंने अपनी इसी बायॉग्रफी के पीछे किया, जिसमें वह पिछले कई महीनों से काम कर रही थीं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी इस बुक का कवर पेज सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफें कीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस किताब को लेकर ट्वीट भी किया और लिखा, '12 घंटे से कम समय में अमेरिका में नंबर 1 पर ले जाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे आशा है कि आप सभी को बुक पसंद आएगी।' इसपर निक जोनस का सवाल था- क्या मुझे आपकी साइन की गई एक कॉपी मिल सकती है? प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, 'विडम्बना यह है कि मैंने इस संस्मरण का नाम सालों पहले ही रख दिया था, इसे लिखने से पहले 20 सालों से एक पब्लिक पर्सन होने के नाते, मेरे पास एक लंबी लिस्ट थी, जिसे मुझे पर्सनली और प्रफेशनली चेक करना था, मैं काफी ज्यादा अनफिनिश्ड हूं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ldwBjP

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot