Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 5, 2020

'थलाइवी' के सेट से आईं कंगना रनौत की तस्वीरें, ऐक्ट्रेस पर चढ़ा दिवंगत सीएम जयललिता का रंग

हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ सेल्फी शेयर कर बताया था कि वह फिल्म 'थलाइवी' के लिए साउथ रवाना हो रही हैं। अब उन्होंने अपनी इसी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना रनौत ने लिखा है, 'गुड मॉर्निंग फ्रेंड्स। ये कुछ तस्वीरें कल (रविवार) सुबह की टैलंटेड डायरेक्टर ए.एल विजय के साथ डिसकशन की हैं। वैसे तो दुनिया में कई बेहतरीन और आरामदेह जगहें हैं, लेकिन मेरे लिए थलाइवी का सेट है।' बता दें कि हाल ही में कंगना ने फिल्म 'थलाइवी' के लिए डांस रिहर्सल की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कंगना रनौत और कोरियॉग्रफर ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक है। इस फिल्म का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट 'बाहुबली' और 'मणिकर्णिका' के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। पहले यह फिल्म 26 जून, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ गई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jvijKY

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot