Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 19, 2020

नवरात्रि पर पोलैंड के इस लड़के ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिया है फैसला, ये 9 दिन होंगे खास

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए यह यकीन कर पाना आज भी मुश्किल है कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मौत को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन फैन्स और उनके अपनों का इमोशंस जरा कम नहीं पड़ा है। जहां सुशांत के फैन्स अब तक उनके लिए जस्टिस की मांग को लेकर आवाज उठाते रहे हैं वहीं पोलैंड का एक लड़का सुशांत को लेकर खबरों में है। दरअसल पोलैंड का यह लड़का सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की उम्मीद लिए 9 दिनों के नवरात्रि दीक्षा रखने का फैसला ले चुका है। नवरात्रि के शुरुआत में ही इस लड़के ने कह दिया था कि वह इस दौरान पूरे 9 दिवों के लिए वीगन ( किसी भी ऐनिमल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल नहीं) बनने जा रहे हैं। इसके पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि वह ऐसा इसलिए करने जा रहे हैं ताकि सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत का सच जल्द सामने आए। सिर्फ इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि सुशांत के लिए वह मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम का भी जाप कर रहे हैं। इसे लेकर किए गए पोस्ट में सुशांत की बहु श्वेता सिंह कीर्ति को भी टैग किया गया है। नवरात्रि से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की एक पुरानी पोस्ट शेयर की है जिसमें उनकी मां की एक अनदेखी तस्वीर है। सुशांत की इस पुरानी पोस्ट में उनकी मां की 2 तस्वीरें हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'मां, नवरात्रि की संध्या पर मैं आपसे शक्ति और ज्ञान की प्रार्थना करती हूं। मुझे गर्व है जिस तरह आपने हमारा पालन-पोषण किया। चलिए, दुर्गा पूजा की शुरुआत अपनी खुद की मां को सम्मान दिए जाने से शुरू करते हैं। आशा है कि यह नवरात्रि सभी को दिव्य शक्ति से भर दे।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35dr86e

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot