Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 19, 2020

सुहाना खान ने शेयर की पापा शाहरुख के साथ 12 साल पुरानी तस्वीर, जिसका केकेआर से है कनेक्शन

हाल ही में सुहाना खान की नाइट आउट वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई थी, जिसमें वह अपनी कजिन आलिया चिब्बा के साथ नजर आ रही थीं। सुहाना ने अब अपनी एक नई तस्वीर के साथ काफी पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पापा शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं और इसका कनेक्शन उनकी क्रिकेट टीम केकेआर से है। सुहाना ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें से पहली तस्वीर में वह KKR लोगो वाली सफेद जर्सी में नजर आ रही हैं और यह तस्वीर हाल ही में दुबई के आईपीएल मैच की है। वहीं दूसरी तस्वीर वह पापा के साथ हैं और यह भी आईपीएल की ही तस्वीर है, जो साल 2008 की है। सुहाना ने अपने पिता की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सम्मान में ये दो तस्वीरें शेयर की हैं। सुहाना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दो शब्दों का कैप्शन लिखा है, जिसमें कहा है 'द स्ट्रेस!! साल 2008 से @kkriders.' बता दें कि दो दिन पहले सुहाना खान भी शाहरुख के साथ क्रिकेट मैच देखने दुबई के स्टेडियम में पहुंची थीं। यहां कैमरे में सुहाना के अलग-अलग मूड की ढेरों तस्वीरें कैद हो गईं और सोशल मीडिया पर ये काफी चर्चा में भी रहीं। कई तस्वीरों में उनके साथ शाहरुख भी नजर आए थे। उनके साथ शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटा आर्यन भी स्टेडियम में मौजूद था। हाल ही में सुहाना खान ने अपने बेडरूम की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि तस्वीर को घूरते-घूरते नफरत हो जाए, इससे पहले ही पोस्ट कर देती हूं। इस तस्वीर में वह अपनी मां की ड्रेस में नजर आ रही थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37ithQJ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot