पीपली बाजार में शुक्रवार रात 70 वर्षीय वृद्घ महिला ने लकड़ी के पाट पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
पीपली बाजार निवासी रोडीबाई पति स्व. कन्हैयालाल राठौर (70) घर में अकेली रहती थी। बेटी-दामाद दूसरी जगह रहते थे। शुक्रवार जब
वे घर खाना देने पहुंचे तो रोडीबाई फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची।
शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया। आसपास रहने वालों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थीं। महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस जांच कर रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTnSYs

No comments:
Post a Comment