Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, November 28, 2019

नाग देवता की मूर्ति, दानपात्र और छत्र चुरा ले गए बदमाश

बदनावर. मंदिर से मूर्ति उखाड़ ले गए बदमाश।

बदनावर | ग्राम मुलथान में मंगलवार रात बदमाशों ने पंचायत भवन के सामने बने सत्य वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में चोरी की। मंदिर में रखा दान पात्र, तलवार, भाला, त्रिशूल एवं छत्र चुरा कर ले गए। बदमाशों द्वारा नाग महाराज की मूर्ति को भी खोदकर निकालने का प्रयास किया परंतु सीमेंट में जमी हुई मूर्ति को निकालने में सफलता नहीं मिलने पर मूर्ति को तोड़कर ले गए। अब थानक पर 2 से 3 इंच नाग महाराज की परत बची हुई है। मंदिर के पड़ोस में रहने वाले गेंदालाल मुनिया ने बताया घर के बाहर ही सोया हुआ था। रात 2.30 बजे के लगभग मंदिर में आवाज सुनाई देने पर उठकर मंदिर तरफ गया। मंदिर के पास पहुंचने पर आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। बुधवार सुबह बदनावर थाने से सब इंस्पेक्टर अनिल सिंह घुरैया गांव पहुंचे। ग्रामीण से जानकारी लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news the miscreants stole the idol donations and parasol of the serpent god


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rC3ikn

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot