Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, November 28, 2019

सहकारी परीक्षण शिविर संपन्न, 45 ने लिया भाग

कोद | समीप ग्राम गाजनोद में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था के संचालक मंडल के नेतृत्व विकास के लिए तीन दिनी प्रशिक्षण आयोजित किया। मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित धार के तत्वावधान में प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार थे। अध्यक्षता केंद्र के प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा ने की। शिविर में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण प्रभारी केएल राठौर, जिला सहकारी संघ धार के प्रबंधक शुभेंद्र सिंह पंवार, शीत केंद्र रतलाम के प्रबंधक पीके भट्ट, कृषि वैज्ञानिक संदीप सिंह चौहान आदि ने प्रशिक्षण दिया। दुग्ध संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक जेके वर्मा ने दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के बारे में बताया। अतिथियों ने सभी संस्था संचालकों को बैग बांटे। सोसायटी प्रबंधक सदाशिव पाटीदार, संघ संचालन मंडल मिथलेश कुंडलियां, गुलसन पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, अनिल पाटीदार, मदन मोटा आदि मौजूद थे।

21 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए दाहोद भेजा

कानवन | शासकीय अस्पताल कानवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ। जिला अंधत्व निवारण समिति धार, दृष्टि नेत्रालय दाहोद और लायंस क्लब बदनावर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में ग्रामीण मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। चयनित 21 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए बस से दाहोद भेजा। डॉ. अतुल कलारा, डॉ. जय राजपूत, नेत्र सहायक रामगोपाल वर्मा, क्लब के विष्णु बैरागी ने सेवा दी।

2 को निकलेगी मल्हारी मार्तंड की शोभायात्रा

धार | क्षत्रिय मराठा समाज धार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छह दिनी चम्पाषष्ठी महोत्सव पठ्ठा चौपाटी स्थित समाज भवन में मनाया जाएगा। इसके लिए समाज गुरु प्रदीप योगी बडौदेकर ने मल्हारी मार्तंड मंदिर में शिवले परिवार व समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार व नैवेद्य के साथ घटस्थापना कराई। आयोजन के दौरान चित्रकला, नींबू रेस, चेयर रेस, रस्सी कूद, रंगोली, गृह सजावट, पाक प्रतियोगिता आदि होगी। 2 दिसंबर को मल्हारी मार्तंड की शोभायात्रा निकलेगी। मुख्य अतिथि हेमेंद्रसिंह राजे पंवार रहेंगे। विशेष अतिथि छत्रपति शिवाजी सहकारिता मर्यादित धार अध्यक्ष मधुकरराव नायकवाडे रहेंगे। अध्यक्षता समाज अध्यक्ष विजयकुमार बांगर करेंगे। स्पर्धा के पुरस्कार, प्रतिभावन विद्यार्थियों व वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान भी किया जाएगा। 3 को महाप्रसादी का आयोजन होगा। शिवले परिवार बनियावाड़ी महाप्रसादी के लाभार्थी है। जानकारी मीडिया प्रभारी सयाजीराव मोहिते ने दी।

मां हरसिद्धि गोशाला का शुभारंभ से पहले किया अवलोकन

सिंघाना | जिले में सर्वप्रथम निर्मित मां हरसिद्धि गोशाला का बुधवार शाम 4 बजे शुभारंभ से पहले धार जिला पंचायत सीईओ सन्तोष वर्मा ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सिंघाना द्वारा गुणवत्तापूर्ण सुसज्जित गोशाला का निर्माण कर जिले का नाम बढ़ाया है। निर्माण को देखकर बहुत खुशी होती है कि जहां गायों के लिए छांव हेतु नीम के पेड़ लगे हैं। चित्रकला से सुंदरता बड़ी है यह गोशाला प्रेरणा का रूप लेगी। इस दौरान उनके साथ मनावर के विधायक डॉ.हीरालाल अलावा व जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बृजेश पांडे, मनावर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो भी थे। अधिकारियों का सरपंच दिलीप बघेल, उपसरपंच संदीप अग्रवाल, गोपाल बर्फा ने पुष्पहार से स्वागत किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बर्फा, कमल मुकाति, हमीदखान आदि मौजूद थे।

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है dbofficedhar@gmail.com और वाट्सएप नंबर है 8871195387



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news cooperative testing camp concluded 45 participated
Badnawar News - mp news cooperative testing camp concluded 45 participated
Badnawar News - mp news cooperative testing camp concluded 45 participated


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KXWwMY

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot