Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, August 16, 2021

शादी के बाद अनिल कपूर की बेटी रिया ने किया पहला पोस्ट, आलता से रंगे नजर आ रहे दुल्हन के पैर

अनिल कपूर (Anil kapoor ) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) शनिवार (14 अगस्त) को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर नजर आया है। इस पोस्ट में नई दुल्हन की सबसे खूबसूरत झलक है। रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से पिछले दिनों शादी रचाई, जहां रिश्तेदारों के अलावा इंडस्ट्री से उनके कुछ करीबी फ्रेंड्स भी शामिल हुए। यह शादी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर हुई, जहां शनिवार को सितारों की भीड़ भी खूब उमड़ती नजर आई। दरअसल मसाबा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रिया की यह तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके केवल पैर ही दिख रहे हैं। इसी तस्वीर को बाद में दुल्हन ने भी रीशेयर किया है। इस तस्वीर में रिया के पैरों में आलता लगा नजर आ रहा है। रिया कपूर ने करण से शादी के बाद यह पहला पोस्ट किया है। रिया की शादी में बहन सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ, खुशी कपूर, अंशुला, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर जैसे परिवार के तमाम सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर अनिल कपूर ने मीडिया को मिठाइयां बांटी। बता दें कि करण और रिया की पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रड्यूस किया था। करण बलूनी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। तभी साल 2009 से करण और रिया एक साथ हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gprg9p

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot