(Priyanka Chopra) हाल ही में अपने पति (Nick Jonas) से लंबे समय के बाद मिली हैं। इसलिए यह कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है। लंदन के एक रेस्ट्रॉन्ट में नजर आए। उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं। अब इस कपल का एक वीडियो () सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के कुछ फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह कपल आपस में बातचीत कर रहा है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के गाल पर बड़े प्यार से किस कर लेती हैं। दोनों काफी इंजॉय करते हुए नजर आते हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वह इस पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ये बहुत क्यूट है। वीडियो के अंत में किस करना और हाथ पकड़ना बहुत प्यारा था।' एक अन्य फैन ने लिखा, निजता का कितना प्यारा उल्लंघन है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने काम के कारण काफी समय से अलग रह रहे थे। जहां प्रियंका चोपड़ा लंदन में 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही थीं, वहीं निक जोनस लॉस एंजेलिस में थे। ऐक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग पूरी कर ली है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iRp3oR

No comments:
Post a Comment