Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, August 21, 2021

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ बिताया शनिवार, दोनों ने शेयर की तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर () सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर का शनिवार का दिन उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा () के साथ बीता है, इसकी झलक उन्होंने दिखाई है। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें मलाइका अरोड़ा खाने के लिए एक टेबल पर हाथ में फोन पकड़े हुए बैठी कैमरे से दूर देखती नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की फोटो क्लिक की होगी। ऐक्टर ने इसके साथ सिर्फ सैटरडे लिखा है। मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर अर्जुन कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को रिशेयर किया है। इसके साथ रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ भी रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। एक-दूसरे को बीते दो साल से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ आउटिंग पर और पार्टियों में नजर आते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की है। हालांकि, दोनों ने खुलकर इस बारे में कभी बातें भी नहीं की।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3z8Bq5l

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot