बॉलिवुड ऐक्टर () शनिवार 26 जून 2021 को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक रात पहले मुंबई के ताज होटल में दोस्तों के साथ उन्होंने जमकर पार्टी की है। इसी बीच अर्जुन की लेडी लव () ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो (Romantic Photo) शेयर की है और साथ में कैप्शन लिखा है- हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन। तस्वीर देख फैन्स लुटा रहे हैं प्यारमलाइका और अर्जुन की यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि दुनिया इस पर प्यार लुटा रही है। फैन्स कॉमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजीज की बारिश कर रहे हैं। मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों किसी हिल स्टेशन पर नजर आ रहे हैं। कैजुअल आउटफिट से ज्यादा और पीछे दिख रही वादियों से भी खूबसूरत इस तस्वीर में दोनों की हंसी और खुशी है। दोनों एक दूसरे की बांहों में हैं और यह यकीनन उनके लिए सबसे खुशी का पल होगा। 2017 में अरबाज से तलाक और अर्जुन का साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते करीब 5 साल से रिलेशन में हैं। 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन साथ ही हैं। हालांकि इससे पहले भी दोनों के अफेयर को लेकर तमाम तरह की बातें होती रहीं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन मलाइका के तलाक के बाद जिस तरह पब्लिक प्लेस से लेकर घर पर दोनों एक-दूजे के साथ दिखे, किसी को कुछ पूछने की जरूरत भी नहीं पड़ी। मलाइका से 11 साल छोटे हैं अर्जुन, कभी अर्पिता को करते थे डेटमलाइका और अर्जुन का रिश्ता कई मायनों में जुदा है। इसकी एक बड़ी वजह है दोनों की उम्र में अंतर। मलाइका जहां 47 साल की हैं, वहीं अर्जुन शनिवार को 36 साल के हुए हैं। दोनों के बीच 11 साल के उम्र का फासला है। लेकिन प्यार को लेकर दोनों की समझदारी और एक-दूसरे को समझने को लेकर मैच्योरिटी साफ दिखती है। यह भी दिलचस्प है कि अर्जुन कपूर कभी किसी समय सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। मलाइका तब अरबाज की पत्नी थीं और अर्पिता इस लिहजा से मलाइका की ननद। अर्जुन कपूर बोनी कपूर के बेटे हैं। उन्हें बॉलिवुड के लिए तैयार करने का क्रेडिट भी सलमान खान को ही जाता है। यहां तक कि अर्पिता और अर्जुन के रिश्ते को लेकर सलमान खान की भी रजामंदी थी, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन ने मलाइका के घर के पास ही खरीदा है अपार्टमेंटबहरहाल, अर्जुन और मलाइका अब साथ हैं। दोनों कोरोना संक्रमण और लॉकडान के वक्त भी एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर दोनों ही कोविड संक्रमण का भी शिकार हो चुके हैं। अभी कुछ महीने पहले ही अर्जुन कपूर ने मलाइका के घर के पास ही नया घर भी खरीदा है। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते पर बात करते हुए प्यार की परिभाषा दी थी। अर्जुन कहते हैं, 'दो लोग क्यों प्यार करते हैं और क्यों साथ होते हैं, यह वही दोनों समझ सकते हैं। प्यार किसी से भी हो सकता है और इसके लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती।' खैर, अर्जुन की ये बातें मलाइका के लिए उनके प्यार को भी सही मायने में परिभाषित करती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xV4iNr

No comments:
Post a Comment