बैठक में मंच के सदस्यों ने संस्था की प्रगति पर विचार व्यक्त किए। बैठक में सत्र 2019-20 के चुनाव हुए। इसमें अतुल बंसल को पुन: तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। आगामी दिनों में श्रमणा चार्य विमर्श सागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस एवं मुनि दीक्षा दिवस को भव्य समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विमर्श जागृति मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुभाष जैन कैंची, उपमंत्री विनोद जैन भारिल्ल, जैन समाज के उपाध्यक्ष महेंद्र जैन कडेसरा, शाखा अध्यक्ष अतुल बंसल, उपाध्यक्ष मनीष जैन, मंत्री चंद्रकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोहरी, उप मंत्री सौरभ जैन आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34M8u41

No comments:
Post a Comment