भास्कर संवाददाता | अशोकनगर
श्रीराम सिद्ध कला परिषद द्वारा पठार मोहल्ला में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला में मंगलवार को छोटे-छोटे बच्चों ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का सुंदर अभिनय किया। रामलीला में मंगलवार को ताड़का वध और पुष्पवाटिका की लीला का मंचन किया गया।
राक्षसों के आतंक से परेशान होकर मुनि विश्वामित्र जी दशरथ के पास आते हैं और अपने यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं। दंडक वन में भगवान राम राक्षसी ताड़का का वध कर देते हैं। मुनि विश्वामित्र को जनकपुरी से सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का आमंत्रण मिलता है।
मुनि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं और धनुष यज्ञ में शामिल होते हैं। इस दौरान श्रीराम पूजन के लिए अपने भाई लक्ष्मण के साथ पुष्प लेने पुष्प वाटिका जाते हैं। जहां पर सीताजी अपनी सखियों के साथ मां गौरी की पूजा के लिए आते हैं। मां गौरी उन्हें वरदान दे देती है। रामलीला में दशरथ का अभिनय बालकिशन नामदेव, विश्वामित्र का धर्मेंद्र पाठक, राम का अभिनय बंधु शर्मा, लक्ष्मण आदित्य शर्मा, सीता विकास शर्मा, ताड़का नीरज पटेल, जनक पवन शर्मा, गौरी का अभिनय राधिका शर्मा ने किया। आरती सतेंद्र शीतल कलावत ने की। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी, संयोजक सचिन चौधरी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RlKtNt

No comments:
Post a Comment