
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत शुक्रवार को बेगमगंज आ रहे हैं। जहां पर क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह 10 बजे नया बस स्टैंड पर वह किसानों से भेंट करेंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने जानकारी देते हुए क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया है कि वह 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे बस स्टैंड पर एकत्रित होने की अपील की है। ताकि किसानों की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा सके।
बसपा आज अंबेडकर को देगी श्रद्धांजलि
भास्कर संवाददाता | रायसेन
भोपाल रोड स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन में 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। जहां पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सागर जोन प्रभारी मनोज रजक, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष गौरव चाैधरी, चंद्रवती भारके मौजूद रहेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/366qw1a
No comments:
Post a Comment