भिंड | शहर में बुधवार की शाम सात बजे से रात आठ बजे के बीच जयश्री गार्डन के बाहर से अज्ञात चोर एक बाइक चुरा ले गए। देहात पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अटेर रोड वार्ड क्रमांक 38 नलकूप गली निवासी सुरजन सिंह (34) पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि वे बुधवार को शाम सात बजे अटेर रोड स्थित जयश्री मैरिज गार्डन में एक निमंत्रण में गए थे। अपनी बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएफ 6924 उन्होंने गार्डन के बाहर खड़ी कर दी थी। लेकिन जब वे एक घंटे बाद रात आठ बजे लौटकर आए तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी नहीं मिली। देहात पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37QxDMP

No comments:
Post a Comment