प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'द वाइट टाइगर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऐक्टर ने सोमवार को एक बिहाइंड द वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म के सेट पर प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं। इस मजेदार वीडियो में दोनों ऐक्टर्स अपने फेवरिट हाजमोला फ्लेवर्स के बारे में बताते हैं। प्रियंका से राजकुमार पूछते हैं कि प्रियंका, कौन सा हाजमोला आपको सबसे ज्यादा पसंद है? इस पर प्रियंका अलबेला आम और चुलबली इमली का नाम लेती हैं। इसके बाद राजकुमार पूछते हैं कि आपको पान भी पसंद है तो इस पर ऐक्ट्रेस कहती हैं कि पान से ज्यादा 'पान पसंद' पसंद है। जब डिनर पर निकले ऐक्टर्सवीडियो पर राजकुमार ने कैप्शन दिया, 'जब चुलबुली पिंकी और अलबेला अशोक डिनर के लिए निकले। #TheWhiteTiger' फिल्म 'द वाइट टाइगर' में पिंकी मैडम का रोल प्रियंका तो अशोक का किरदार राजकुमार निभा रहे हैं। 22 जनवरी को रिलीज होगी फिल्मफिल्म का ट्रेलर 22 दिसंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी बलराम हलवाई की है जो कि अपनी जर्नी और सफल आंत्रप्रेन्योर बनने के सपने के बारे में बताता है। फिल्म 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38UpQAh

No comments:
Post a Comment