Monday, January 18, 2021

करण जौहर ने यश और रूही के जन्म के बाद बदला था अपना ट्विटर बायो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते दिनों एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। वहीं, अब उनके पति ने अपने ट्विटर पर बायो चेंज किया है। उन्होंने लिखा, 'एक पति और पिता।' आपको बता दें कि फिल्ममेकर ने भी यश और रूही के जन्म के बाद अपने ट्विटर का बायो चेंज किया था। करण जौहर ने साल 2017 के फरवरी में जुड़वा बच्चे यश और रूही के पिता बने थे। इसके बाद बच्चों के जन्मदिन पर उन्होंने अपने ट्विटर के बायो को अपडेट किया था। उन्होंने लिखा, 'रूही और यश के पाापा! हीरू और यश का बेटा...।' इसके बाद से आज तक फिल्ममेकर का ट्विटर पर वही बायो है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में भी लिखा है, 'पहले पिता और फिर फिल्ममेकर।' लॉकडाउन के दौरान करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चे यश और रूही के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। लोगों ने दोनों बच्चों के वीडियोज को खूब पसंद किया था। यश और रूही 7 फरवरी, 2021 को चार चाल के हो जाएंगे। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। विराट कोहली ने ये खुशखबरी खुद फैंस के साथ शेयर की थी। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की एक झलक पाने के लिए पपराजी और फैंस बेकरार हैं। दोनों स्टार्स ने पपराजी ने उनकी बेटी की तस्वीर न क्लिक करने के लिए अनुरोध किया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35QTBQo

No comments:

Post a Comment