Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

Xmas 2020: सलमान खान ने शेयर किया अनोखा वीडियो, रूह को छू जाएगा अंदाज़

सलमान खान ने क्रिसमस के मौके पर अक अनूठा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिना कुछ बोले हुए प्यार भरा संदेश साफ नजर आ रहा है। जहां फिल्मी सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कर रहे हैं, वहीं सलमान खान ने सभी धर्मों को लेकर प्यार भरा संदेश दिया है। सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- मेरी क्रिसमस, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई...सबको मेरी क्रिसमस।' इस वीडियो में सभी धर्मों के लिए प्यार और एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक सितार की आवाज के साथ पहले सारंगी, शहनाई जैसे अलग-अलग म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स मिलकर धुन को बेहद खूबसूरत बना देते हैं। आखिर में इन इंस्ट्रूमेंट्स से 'जिंगल बेल' का धुन तैयार किया गया, जो काफी सुनने में काफी बेहतरीन लग रहा है। सलमान खान के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दो दिन बाद यानी 27 दिसम्बर को सलमान खान का जन्मदिन है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल लगता सलमान खान अपने बर्थडे के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी नहीं मनाएंगे। याद दिला दें कि इस मौके पर वह अपने फार्महाउस में शानदार पार्टी देते हैं जिसमें उनके परिवार के अलावा बॉलिवुड सिलेब्रिटीज शामिल होते हैं। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट की मानें तो यह पहला मौका होगा जबकि सलमान खान अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान के नजदीकी एक सूत्र ने बताया है कि अभी तक सलमान का बर्थडे मनाने का कोई प्लान नहीं है और वह अपने जन्मदिन के दिन भी फिल्म की शूटिंग करते रहेंगे। सलमान अभी अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37O34cU

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot