Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

Video: हाथों की मेहंदी दिखा रहे थे जैद दरबार, गौहर खान ने ऐसे रोका कि गूंज उठे ठहाके

आख‍िरकार वो दिन आ ही गया, जिसका हम सभी को इंतजार था। शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 को गौहर खान अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह करने वाली हैं। बीते दो-तीन दिनों से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा था। गुरुवार को मेहंदी की रस्‍म थी और इस मौके पर जैद और गौहर के बीच 'इश्‍क वाला लव' देखने को मिला। सबसे मजेदार वाकया तब हुआ, जब मीडिया के सामने जैद अपने हाथों की मेहंदी दिखाने वाले थे। गौहर ने न सिर्फ उन्‍हें ऐसा करने से रोक दिया, बल्‍क‍ि जैद के कानों में कुछ ऐसा कहा भी, जिससे वो ठहाके लगाकर हंसने लगे। ...और गौहर ने छिपा लिया जैद का हाथ गौहर और जैद का यह मजेदार वीडियो पुनीत गुप्‍ता नाम के यूजर ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में जैद और गौहर मीडिया के सामने तस्‍वीरें ख‍िंचवा रहे हैं। इसी दौरान गौहर अपने हाथों की मेहंदी दिखाती हैं। जैद भी लगे हाथ अपनी मेहंदी दिखाने लगते हैं। उन्‍होंने अपने हाथों पर कुछ खास लिखवाया है। लेकिन तभी गौहर उन्‍हें रोकती हैं। उनका हाथ छिपाती हैं और कानों में कुछ कहती हैं, जिसके बाद दोनों ख‍िलख‍िलाकर हंसने लगते हैं। ससुरजी ने दी म्‍यूजिकल परफॉर्मेंस गौहर और जैद की मेहंदी सेरेमनी में गुरुवार को खूब रंगत दिखती। इस मौके पर जैद के पिता म्‍यूजिक डायरेक्‍टर इस्‍माइल दरबार ने भी 'तड़प तड़प' सॉन्‍ग पर म्‍यूजिकल परफॉर्मेंस दी। दिखी गौहर के ब्राइडल लहंगे की पहली झलक निकाह के लिए गौहर का लहंग भी तैयार हो गया है। उनके लहंगे की पहली झलक भी सामने आ गई है। शुक्रवार को निकाह है। इसलिए असली सेलिब्रेशन अब शुरू होगा। 'बिग बॉस-14' से बाहर आते ही जैद और गौहर ने पहले सगाई की घोषणा की और फिर कुछ दिनों बाद फैन्‍स को खुशखबरी दी कि वो 25 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34LIQP0

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot