Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, December 24, 2020

कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से क्या यूके में फंस गए प्रियंका चोपड़ा और आफताब शिवदासानी?

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद यूनाइटेड किंगडम में संडे से फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके चलते कई देशों ने यूके से फ्लाइट्स को बैन कर दिया है। इन सबके बीच जो लोग वहां फंस गए हैं उनमें बॉलिवुड ऐक्टर और आफताब शिवदासानी भी हैं। शूटिंग के लिए यूके में हैं प्रियंका एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और आफताब को आने वाले समय में यूके में रुकना होगा। यह भी बताया जा रहा है कि वे जिन प्रॉजेक्ट्स पर काम कर रहे थे उनको भी होल्ड कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड की रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग 29 नवंबर से चल रही थी। इस फिल्म का शेड्यूल जनवरी तक था। बताया जा रहा है कि प्रॉडक्शन टीम तुरंत यूएस निकलने की तैयारी कर रही है। सख्त हो रहे हैं लॉकडाउन के रूल्स खबरों के मुताबिक, ट्रैवल रिस्ट्रिक्शंस के बाद स्पेशल परमिशन लेकर वापस लौटने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लग सकता है क्योंकि लॉकडाउन के रूल्स पर सख्ती होती जा रही है। इस वजह से प्रियंका और दूसरी टीम को कुछ वक्त तक यूके में रुकना पड़ सकता है। आफताब भी नहीं लौट पाए इंडिया आफताब शिवदासानी अपनी पत्नी और बेटी के पास इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड गए थे। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के बाद उन्हें अपने होम प्रॉडक्शन पर काम करने के लिए इंडिया वापस लौटकर आना था। आफताब ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि वे पब्लिक प्लेस पर नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी छोटी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3prlUMV

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot