Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

फिल्‍म के लिए पूरी तरह से बदला विकी कौशल का लुक? भाई सनी ने किया सबसे मस्‍त कॉमेंट

ऐक्‍टर विकी कौशल जो कि फिल्‍मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, ने मंगलवार को अपनी एक तस्‍वीर बिल्‍कुल अलग लुक में शेयर की। इसमें वह बेहतरीन बॉडी में नजर आ रहे थे। ऐक्‍टर ने इस पर कैप्‍शन दिया, 'मुझे मालूम है कि हम बेहतर कर सकते हैं, मुझे मालूम है कि एक के तौर पर बेहतर हैं, मुझे मालूम है कि हम बेहतर कर सकते हैं, अपनी जीभ पर बुराई के बिना!' विकी की नजर आ रही बाइसेप्‍सफोटो में विकी साइड प्रोफाइल दिख रही है, वह जिम में बैठे हैं और उनकी बाइसेप्‍स नजर आ रही है। ऐक्‍टर राजकुमार ने इस पिक्‍चर पर रिऐक्‍ट किया और लिखा, 'रॉक सॉलिड ब्रदर।' वहीं, ऐक्‍टर साकिब सलीम ने लिखा, 'भाई भाई भाई।' विकी के भाई सनी का मजेदार कॉमेंटविकी के भाई सनी कौशल ने मजेदार कॉमेंट करते हुए लिखा लिखा, 'हे डोला रे डोला रे डोला रे डोला...।' फिलहाल, यह साफ नहीं है कि विकी ने अपना लुक किसी फिल्‍म के लिए बदला है या नहीं। फिल्‍म के लिए बढ़ा रहे वजन? हालांकि, इस साल फरवरी महीने में 'उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक' फेम डायरेक्‍टर आदित्‍य धर ने कन्‍फर्म किया था कि विकी उनकी The Immortal Ashwatthama फिल्‍म में नजर आएंगे। रोल के लिए वह वजन बढ़ाएंगे, इजरायली मार्शल आर्ट, तलवारबाजी सीखेंगे। विकी की झोली में कई फिल्‍में वर्क फ्रंट की बात करें तो विकी की झोली में कई फिल्‍में हैं। आने वाले समय में वह शूजित सरकार की फिल्‍म 'सरदार उधम सिंह' में दिखेंगे जो कि स्‍वतंत्रता सेनानी की बायॉपिक है। इसके अलावा वह फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भी बायॉपिक कर रहे हैं। इसका डायरेक्‍शन मेघना गुलजार कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3plLX83

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot