Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, October 9, 2020

Laxmmi Bomb के ट्रेलर से पहले अक्षय कुमार का पोस्ट, लोग बोले- 'हेराफेरी' मीम जैसा पोज

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है। जो लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए आज 9 अक्टूबर का दिन खास है। मेकर्स आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी इससे जुड़ा एक पोस्ट डाला है। आज रिलीज हो रहा है 'लक्ष्मी बम' का ट्रेलर अक्षय ने पोस्ट में लिखा है, कियारा और मेरी तरह क्या आप भी लक्ष्मी बम के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। बस 3 घंटे और ट्रेलर आज 12.30 बजे आएगा। अक्षय के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि 'हेराफेरी' मीम के बाद अक्षय कुमार का ये बेस्ट पोज है। दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म 'लक्ष्मी बम' अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर कॉमिडी फिल्म है। फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज दिवाली पर होगी। फिल्म को लेकर अक्षय कुमार के फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि करीब 9 महीने बाद उनकी कोई फिल्म आ रही है। फिल्म में ट्रांसजेंडर के रोल में होंगे अक्षय 'लक्ष्मी बम' तमिल फिल्म Muni2: Kanchana की ऑफिशल रीमेक है। ओरिजनल फिल्म को भी राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार अपने करियर में पहली बार ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lm3YRA

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot