Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 5, 2020

सुशांत केस: CBI चीफ से नई फरेंसिक टीम के गठन की मांग करेंगे फैमिली लॉयर

के फैमिली लॉयर ने रविवार को कहा है कि इस केस में वह को दी गई एम्स की रिपोर्ट से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई के चीफ से एक नई फरेंसिक टीम के गठन की मांग करेंगे। एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट में सुशांत की हत्या की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए इसे फांसी के कारण हुई आत्महत्या बताया है। एम्स की रिपोर्ट पर उठाया सवाल विकास सिंह ने कहा है कि आखिर कैसे एक एक्सपर्ट फरेंसिक टीम बिना किसी बॉडी की जांच के अपनी निर्णायक राय दे सकती है जबकि कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर पहले ही शक जताया जा चुका है जिसमें मौत का समय भी नहीं बताया गया है। गौरतलब है कि एम्स की फरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि सुशांत के विसरा में किसी भी तरह का जहरीला या नशीला पदार्थ भी नहीं पाया गया है। 'सीबीआई दर्ज कर सकती है हत्या का केस' इससे पहले विकास सिंह ने कहा था कि एम्स रिपोर्ट फाइनल कनक्लूजन नहीं है। अभी भी अपनी चार्जशीट में हत्या का केस फाइल कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि AIIMS ने अपनी रिपोर्ट फोटोग्राफिक इविडेंस के आधार पर बनाई है, जो उनको दिए गए थे। बता दें कि एम्स की रिपोर्ट पर अभी तक सीबीआई ने कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36y5POY

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot