Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, October 13, 2020

शादी के बाद पूनम पांडे ने शेयर किया अपना डांस वीडियो, दे रहीं कातिलाना पोज

पिछले 9 सितम्बर को पूनम पांडे ने अपनी शादी की खबर अपने फैन्स को दी और पति सैम बॉम्बे के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, शादी के एक हफ्ते बाद ही पूनम ने सैम के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, उस वक्त दोनों गोवा में थे। पुलिस ने सैम को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, अब सब ठीक हो गया है और पूनम पांडे एक बार फिर से अपनी खुशहाल लाइफ को जमकर इंजॉय कर रही हैं। पूनम पांडे ने अपने एक लाजवाब डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जस्टिन बीबर के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में वह किलर मूव्स देती दिखाई दे रही हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। इससे पहले पूनम ने पति सैम बॉम्बे के साथ एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करते दिख रहे। ईटाइम्स से बातचीत में पूनम और सैम दोनों ने यह कन्फर्म किया है कि उनके बीच अब सब ठीक है और यह कपल एक नई शुरुआत करने जा रहा है। पूनम ने कहा, 'हम अपने बीच के विवादों को खत्म करने की कोशिश करते हैं।' इसी बीच सैम बोल पड़े, 'सब कुछ ठीक हो गया है। अब हमारे बीच को सब ठीक हो गया है।' इससे सहमति जताते हुए पूनम ने कहा, 'हम एक बार फिर साथ में हैं।' पूनम ने आगे कहा, 'आपको पता है? हम दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हम एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। और शादियों में क्या इस तरह के लड़ाई-झगड़े नहीं होते?' क्या पूनम और सैम के बीच परिवारों ने समझौता कराया? इसके जवाब में पूनम ने कहा, 'बिल्कुल, परिवार बेहद जरूरी हैं। लेकिन यह सब हमने अपने स्तर पर सुलझाया है।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lDpgKI

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot