Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, October 8, 2020

कमला हैरिस ने कहा- कोरोना पर काबू पाने में नाकाम रही ट्रम्प सरकार, पेन्स बोले- हमने हजारों लोगों की जान बचाई

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच आज पहली और एकमात्र वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट साल्ट लेक सिटी में हो रही है। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति माइक पेन्स और डेमोक्रेट पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस इसमें ले रही हैं। डिबेट में पहला मुद्दा कोरोनावायरस ही था। कमला हैरिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कहा- कोरोना के मुद्दे पर ट्रम्प सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। इसके हजारों उदाहरण दिए जा सकते हैं। इस पर माइक पेन्स ने कहा- हमने चीन से आने वाले लोगों पर रोक लगाई। इससे हजारों अमेरिकियों की जान बचाई जा सकी। बहस को यूएसए टुडे की सुसान पेज मॉडरेट कर रही हैं।

ट्रम्प के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पेन्स रोज टेस्ट करा रहे हैं। बुधवार रात उन्होंने कहा- मैंने फिर टेस्ट कराया है। मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। व्हाइट हाउस में अब तक 18 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। तीन सीनेटर्स और ट्रम्प के कई एडवाइजर्स इसमें शामिल हैं।

12 फीट की दूरी
पहली और एकमात्र वाइस प्रेसिडेंशियल डिबेट आज साल्ट लेक सिटी में हो रही है। दोनों के सामने प्रोटेक्शन ग्लासेस यानी शीशे लगाए गए हैं। दोनों कैंडिडेट्स के बीच 12 फीट की दूरी होगी। पहले यह 7 फीट ही तय की गई थी। पेन्स ने पहले ग्लासेस लगाने का विरोध किया था। बाद में इसके लिए तैयार हो गए।

कोरोनावायरस
पेन्स ने कहा- आप हर बात के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को गुनाहगार क्यों ठहरा रही हैं। उन्होंने चीन से आने वाले लोगों पर रोक लगाकर दिखा दिया है कि वे कितने सख्त फैसले ले सकते हैं। उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई है।

हैरिस : यह सरकार दूसरी बार चुनाव जीतने लायक ही नहीं है। वो लोगों का भरोसा खो चुके हैं। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने महामारी को ढकने की कोशिश की। राष्ट्रपति महामारी को झूठ बताते हैं। राष्ट्रपति और आपको 28 जनवरी को ही इस बारे में पता लग गया था। लेकिन, आपकी सरकार हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप तमाशा देखती रही।

मॉडरेटर सुसान पेज ने पेन्स से पूछा- क्या आपने राष्ट्रपति से उनके संक्रमण और बढ़ती उम्र के बारे में पूछा? क्या वो बतौर राष्ट्रपति अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम हैं।
पेन्स ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया।

कोरोना वैक्सीन
वैक्सीन से जुड़े सवाल पर कमला ने कहा- वैक्सीन आ जाए और राष्ट्रपति ट्रम्प इसे लगवाने को कहें तो भी मैं नहीं लगवाऊंगी। हां, अगर डॉक्टर कहते हैं कि वैक्सीन लगवाई जा सकती है तो मैं सबसे पहले ऐसा करूंगी, लेकिन ट्रम्प की बात पर भरोसा नहीं कर सकती।

इस पर पेन्स ने कहा- आप वैक्सीन के मुद्दे पर भी सियासत कर रही हैं। हम लोगों को क्या मैसेज दे रहे हैं। राजनीति बंद कीजिए। यह लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kamala Harris Mike Pence, US Vice-Presidential Debate 2020 Latest Update | US Election 2020 News and Live Coverage Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lkX7If

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot