Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 7, 2020

कंगना पर शाबाना के कॉमेंट पर रंगोली का जवाब, बोलीं- आप एंटी इंडिया पॉलिटिक्स में शामिल क्यों?

हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं। भले ही सुशांत सिंह राजपूत पर उनके कॉमेंट्स हों या ड्रग चैट केस में बॉलिवुड पर लगाए गए इल्जाम या महाराष्ट्र सरकार से उनका विवाद। कंगना लगातार खबरों में बनी रही हैं। कंगना के फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स पर दिए गए बयान की गुजरे जमाने की दिग्गज ऐक्ट्रेस ने आलोचना की थी और इसे बॉलिवुड के लिए अपमानजनक बताया था। अब शबाना के इस कॉमेंट का जवाब कंगना की बहन ने दिया है। 'एंटी इंडिया पॉलिटिक्स में शामिल क्यों?'शबाना को जवाब देते हुए रंगोली चंदेल ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'ये सामने आया सूइसाइड गैंग। डीयर शाबाना जी, मेरे आपसे और आपके पति से कुछ सवाल हैं। आखिर आप दोनों क्यों अपनी ऐक्टिंग और शायरी तक सीमित नहीं रहते हैं? आखिर क्यों आप दोनों एंटी इंडिया पॉलिटिक्स में शामिल रहते हैं? केवल हेडलाइन में बने रहने के लिए? या आप कुछ खास मुद्दों के बारे में सोचते हैं? अगर आपके एंटी-इंडिया अजेंडे सही है तो क्यों कंगना के इंडिया के समर्थक में अजेंडे सही नहीं हो सकते? उनके लिए अलग नियम क्यों और आपके लिए अलग क्यों?' क्या बोली थीं शबाना? शबाना ने कहा था कि कंगना के फिल्म इंडस्ट्री पर कॉमेंट अपमानजनक हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि कंगना फिल्म इंडस्ट्री को नारीवाद और राष्ट्रवाद सिखाया लेकिन उन्हें लगता है कि कंगना को इस बात का डर लगता है कि वह एक दिन सुर्खियों में नहीं रहेंगी। शबाना ने कहा कि कंगना को वही काम करना चाहिए जिसमें वह सबसे अच्छी हैं और वह है ऐक्टिंग।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2GpvKOx

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot