Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, October 19, 2020

सैफ-करीना की शादी में इब्राहिम के एक्‍सप्रेशंस हुए वायरल, अरे पीछे देखो पीछे

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्‍टूबर 2012 को शादी की थी। सैफ की यह दूसरी शादी थी और इसमें उनकी पहली पत्‍नी के दोनों बच्‍चे सारा अली खान और इब्राहिम भी शरीक हुए। 'सैफीना' की जोड़ी पर दुनियाभर ने प्‍यार लुटाया। दोनों की शादी को अब 8 साल हो गए हैं। शादी की कुछ अनदेखी तस्‍वीरें अक्‍सर सामने आती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन मजेदार बात यह है कि सैफ-करीना की शादी की इस नई अनदेखी तस्‍वीर में सारा मजमा लूटकर ले गए हैं इब्राहिम अली खान। सोशल मीडिया पर सैफ और करीना की शादी की जो तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें सैफीना तो है ही, लेकिन पीछे खड़े हैं इब्राहिम। क्‍यूट इब्राहिम के एक्‍सप्रेशंस इस तस्‍वीर में ऐसे हैं कि इंटरनेट की दुनिया में अब उन्‍हीं के चर्चे हैं। वैसे, इब्राहिम ने अभी तक बॉलिवुड में एंट्री का फैसला तो नहीं किया है, लेकिन वो सोशल मीडिया के स्‍टार जरूर हैं। 'टिकटॉक' पर उनके वीडियोज खूब पॉप्‍युलर हुए थे। जबकि इंस्‍टाग्राम पर उनके फैन ग्रुप्‍स की कमी नहीं है। इब्राहिम यंग लड़कियों के क्रश भी बताए जाते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2IMCcQt

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot