Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, October 15, 2020

सलमान खान ने भरे मौत से लड़ रहे फराज खान के मेडिकल बिल्स! कश्मीरा शाह ने किया पोस्ट

लोगों की दिल खोलकर मदद करते हैं। उनकी दरियादिली की कई किस्से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब उन्होंने एक और अच्छा काम किया है। आईसीयू में मौत से जंग लड़ रहे 'मेहंदी' ऐक्टर फराज खान के सारे बिल सलमान खान ने चुका दिए हैं। यह जानकारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कश्मीरा सलमान के साथ 'दुल्हन हम ले जाएंगे'. 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कश्मीरा ने की सलमान को बताया सच्चा इंसान कश्मीरा शाह ने सलमान खान की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, आप सच में महान इंसान हो। फराज खान और उनके मेडिकल बिल्स का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया। 'फरेब' ऐक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडिशन में थे और सलमान उनके साथ खड़े हुए और उनकी मदद की जैसे वह कई लोगों की करते हैं। मैं उनकी सच्ची प्रशंसक हूं और हमेशा रहूंगी। अगर लोगों को यह पोस्ट नहीं पसंद आती है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता। आपके पास मुझे अनफॉलो करने की चॉइस है। मेरा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में मैं जितने लोगों से मिली हूं वह उनमें से सबसे सच्चे इंसान हैं। रानी मुखर्जी के साथ काम कर चुके हैं फरजान खान फराज खान फिल्म 'मेहंदी' में रानी मुखर्जी के को-स्टार रह चुके हैं और उन्होंने 'फरेब' में काम किया है। वह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स थीं कि उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत है। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी मदद करने की अपील की थी। वह बेंगलुरु के हॉस्पिटल में ऐडमिट है। उनका परिवार इलाज के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहा था। कश्मीरा शाह की पोस्ट के मुताबिक , सलमान खान ने उनके मेडिकल बिल्स भर दिए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nOOCXP

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot