कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी और उसके ठीक बाद मलाइका अरोड़ा भी Covid-19 पॉजिटिव पाई गईं। हालांकि, अब अर्जुन और मलाइका दोनों कोरोना को मात देकर अपनी नॉर्मल जिंदगी की तरफ वापस मुड़ चुके हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद अब पहली बार रविवार को मलाइका और अर्जुन साथ नजर आए हैं। मलाइका और अर्जुन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई हैं। अर्जुन कपूर मलाइका को गाड़ी से उनके घर तक छोड़ने आए थे और इसी दौरान दोनों फटॉग्रफर के कैमरे में कैद हो गए। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। मलाइका गाड़ी से उतरकर अपने घर की तरफ जाती दिख रही हैं और वाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। कोरोना को लेकर सेफ्टी का उन्होंने ध्यान रखा है। हाल ही में मलाइका कोरोना से ठीक होने के बाद 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' के सेट पर पहली बार पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ था। शो के जज टेरेंस लुईस ने एक वीडियो पोस्ट कर सेट का पूरा नजारा फैन्स के साथ शेयर किया। टेरेंस ने दिखाया कि मलाइका के सेट पर लौटने के बाद वहां मोजूद लोग कितने खुश थे और उनसे क्या-क्या सवाल पूछा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SO6DqW

No comments:
Post a Comment