Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, October 20, 2020

धर्मेन्द्र ने सनी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर कहा- अब कुछ दिन मैं चुप रहूंगा

सनी देओल ने कल 19 अक्टूबर को अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सनी ने अपना यह स्पेशल डे अपने पापा धर्मेन्द्र भाई बॉबी देओल और अपने बच्चों करण और राजवीर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। धर्मेन्द्र ने 'देओल स्टाइल' में हुए इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। धर्मेन्द्र ने केक कटिंग सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि यह सेलिब्रेशन देओल स्टाइल में किया गया। इन तस्वीरों में सनी अपने पापा, भाई और बच्चों के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में उनके बेटे सनी के गालों को चूमते दिख रहे हैं। धर्मेन्द्र ने सनी की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह केक के साथ स्माइल देते दिख रहे हैं।' धर्मेन्द्र ने सनी को केक खिलाते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैन्स को सनी के लिए प्यार और विश भेजने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने फैन्स से मिली बधाइयों के लिए लिखा है, 'फ्रेंड्स, आपलोग हमेशा मेरे दिल के करीब हैं। खुशी में... आज तो इंतिहा हो गई ट्वीट्स की...बोर हो गए होंगे आप, अब कुछ दिन चुप रहूंगा।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3m5UDho

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot