Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, October 3, 2020

रिचा चड्ढा और दीया मिर्जा को है शिकायत, बोलीं- ऐसा क्यों कर रहा है ट्विटर?

पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया सभी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। खासतौर पर सिलेब्रिटीज के लिए तो यह अपने प्रमोशन का नया जरिया बनकर उभरा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के जरिए सिलेब्रिटीज सीधे अपने फैन्स से जुड़ गए हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से यूजर्स को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब इसकी शिकायत बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और ने भी की है। रिचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, 'आखिर ट्विटर इंडिया ट्वीट्स को डिलीट क्यों कर रहा है, फॉलोअर्स को अनफॉलो कर रहा है?' रिचा चड्ढा के इस ट्वीट के जवाब में दीया मिर्जा ने लिखा, 'हां, क्यों? मैं भी कुछ ऐसे लोगों को फॉलो कर रही हूं जिन्हें मैंने कभी फॉलो नहीं किया?' बता दें कि रिचा चड्ढा और दीया मिर्जा पहली ऐसी शख्सियत नहीं हैं जिन्हें ट्विटर से शिकायत हो। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी यह बता चुकी हैं कि उन्हें ट्विटर पर अजीब नोटिफिकेशंस मिल रहे हैं। वैसे रिचा और दीया भी ट्विटर पर काफी ऐक्टिव यूजर हैं। दोनों ही ऐक्ट्रेस बॉलिवुड के अलावा सामाजिक और पॉलिटिकल मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jtuuId

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot