Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 21, 2020

वीडियो में नजर आया शाहरुख खान का नया ऑनस्क्रीन लुक, स्टार पर थम गई सबकी नजरें

शाहरुख खान लंबे समय बाद ऑनस्क्रीन नजर आए हैं और उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। शाहरुख खान का यह लुक किसी फिल्म या टीवी शो का नहीं, बल्कि आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के एंथम सॉन्ग में नजर आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान नए हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं, जिसमें उनके बाल लंबे हैं। फैन्स को उनका यह नया अंदाज काफी पसंद आया है। हाल ही में शाहरुख आईपीएल मैच के दौरान दुबई स्टेडियम में नजर आए थे और लोगों की नजरें उनके इस नए लुक पर थम सी गई थी। इन तस्वीरों में वह पर्पल टोपी और लंबे बालों में फैन्स को काफी अट्रैक्ट कर रहे थे। पिछले दिनों खबर आई कि शाहरुख की अगली फिल्म 'पठान' हो सकती है और बताया गया कि उन्होंने अपनी इसी फिल्म के लिए अपने बाल बढ़ाए हैं। बताया गया है कि फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे, जो नेगेटिव किरदार में हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड ऐक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। सूत्र के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग दुनिया भर के अलग-अलग खूबसूरत लोकेशंस पर होनी थी, जो कोरोना की वजह से फिलहाल टल गई। मेकर्स उन लोकेशंस की तलाश में हैं जहां आसानी से शूटिंग की जा सके। कहा जा रहा है कि फिल्म पर काम अगले महीने तक शुरू हो जाएगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jpLHBL

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot