Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, October 6, 2020

वीडियो में कैद हुई पति सैम बॉम्बे के साथ पूनम पांडे की प्यार भरी बातें, मारपीट के बाद तलाक तक पहुंचा था मामला

हाल ही में 9 सितम्बर को पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की खबरों से सबको चौका दिया था। इससे भी ज्यादा लोगों को हैरानी तब हुई जब शादी के तुरंत बाद दोनों गोवा गए और वहां पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं पूनम ने सैम के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने सैम को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, अब पूनम ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच प्यार बरकरार है। 'मिस्टर एंड मिसेज बॉम्बे' पूनम पांडे ने एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनके पति सैम बॉम्बे भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मिस्टर एंड मिसेज बॉम्बे'। वीडियो में अपने पति की बाहों में सुकून भरे पलों को इंजॉय करती दिख रही हैं पूनम। दोनों के बीच हो रही प्यार भरी बातें इस वीडियो में सैम पूनम से कह रहे हैं कि मेरे मुकाबले तुम्हारा सिर इतना छोटा कैसे दिखता है, जिसपर पूनम भी उन्हें प्यार से जवाब देती हैं और कहती हैं- क्योंकि तुम्हारा सिर बड़ा है। हनीमून पर जाते दिखे थे दोनों कुछ दिनों पहले ही शादी के बाद पहली बार पूनम पब्लिक के बीच नजर आई थीं। पूनम एयरपोर्ट पर थीं और पति के साथ हनीमून के ल‍िए जा रही थीं। पूनम का अंदाज बिल्कुल बदला हुआ सा था। बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन के रंग में रंगी दिख रही थीं पूनम, उनके गले में मंगलसूत्र, हाथ में चूड़ा और मांग में स‍िंदूर उनपर काफी फब रहा था। 'अब हमारे बीच को सब ठीक हो गया है' हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में पूनम ने बताया था कि उनके बीच अब सब ठीक है और दोनों एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। पूनम ने कहा, 'हम अपने बीच के विवादों को खत्म करने की कोशिश करते हैं।' इसी बीच सैम बोल पड़े, 'सब कुछ ठीक हो गया है। अब हमारे बीच को सब ठीक हो गया है।' इससे सहमति जताते हुए पूनम ने कहा, 'हम एक बार फिर साथ में हैं।' पूनम ने कहा था- हम एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं पूनम ने कहा था, 'आपको पता है? हम दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हम एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। और शादियों में क्या इस तरह के लड़ाई-झगड़े नहीं होते?' क्या पूनम और सैम के बीच परिवारों ने समझौता कराया? इसके जवाब में पूनम ने कहा, 'बिल्कुल, परिवार बेहद जरूरी हैं। लेकिन यह सब हमने अपने स्तर पर सुलझाया है।' पूनम ने की थी शादी तोड़ने की बात जबकि मारपीट वाली घटना के बारे में बातें करते हुए ETimes से बातचीत में पूनम ने बताया कि वह सैम के साथ अपनी शादी तोड़ देंगी। उन्होंने बताया था कि कैसे एक बहस के बाद बात इतनी बिगड़ गई। पूनम ने कहा था, 'सैम और मेरी बहस हुई थी, जो कि बढ़ गई और उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरा गला दबा दिया और मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगी। उन्होंने मेरे चेहरे पर मारा, मेरे बाल खींचे और मेरा सिर बेड के किनारे पर दे मारा। उन्होंने मुझे घुटने के बल बैठाया और प्रताड़ित किया।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2F2yekW

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot