Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, October 15, 2020

ट्रम्प ने कहा- कोरोनावायरस चीन की वजह से फैला, वो चाहता तो इसे अपने देश में रोक सकता था, आज इससे पूरी दुनिया परेशान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कोरोनावायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया। ट्रम्प ने पिछले हफ्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद तीसरी चुनावी रैली की। आयोवा पहुंचे ट्रम्प ने कहा- महामारी के लिए सीधे तौर पर सिर्फ चीन जिम्मेदार है। चीन चाहता तो कोरोनावायरस को देश के बाहर नहीं जाने देता। लेकिन, अब इससे अमेरिका, यूरोप और पूरी दुनिया परेशान हो रही है।

ट्रम्प ने क्या कहा
आयोवा में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- हम एक प्लेग यानी कोविड-19 का सामना कर रहे हैं। इसका मिलकर मुकाबला भी कर रहे हैं। लेकिन, इसे रोका जा सकता था। चीन चाहता तो इसे अपनी सीमाओं यानी अपने देश में रोक सकता था। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। पहले ये यूरोप पहुंचा और फिर अमेरिका। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया। अगले साल तक इस पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

बाइडेन पर तंज
ट्रम्प ने इस दौरान डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बाइडेन पर तंज कसा। कहा- जब वे उप राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में चीन की एंट्री कराई। यह हमारे देश के लिए घातक साबित हुआ। चीन के वायरस के बावजूद हम देश में जॉब क्रिएट कर पाए। बेरोजगारी दर आधी कर दी। नौकरियों की बात करें तो यह ओबामा-बाइडेन के दौर से 23 गुना ज्यादा है।

किसानों का जिक्र
खेती के लिहाज से आयोवा अमेरिका के मुख्य राज्यों में गिना जाता है। ट्रम्प ने यहां किसानों की परेशानियों के लिए डेमोक्रेट्स को दोषी ठहराया और खुद को इस मामले में चैम्पियन करार दिया। इसके बाद अपराध का जिक्र किया। कहा- जो लोग अपराधों में शामिल हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। आयोवा को ट्रम्प के मजबूत गढ़ के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन, रिपब्लिकन्स को लगता है कि इस चुनाव में बाइडेन ने यहां काफी फोकस किया है और उन्हें इसका फायदा मिल सकता है। ट्रम्प ने दावा किया कि सिर्फ आयोवा ही नहीं बल्कि देश के किसान भी उनके काम से बहुत खुश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार रात आयोवा में एक रैली को संबोधित करते डोनाल्ड ट्रम्प। आयोवा में ज्यादातर लोग खेती पर निर्भर हैं। ट्रम्प ने कहा- किसान मेरी सरकार से बहुत खुश हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k0Zwrg

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot