Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, October 3, 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति को बुखार के साथ सर्दी और सांस लेने में तकलीफ, कुछ दिन अस्पताल में रहेंगे; उपराष्ट्रपति पेन्स संभालेंगे कैम्पेन

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मेरीलैंड के वॉल्टर रीड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्हें हल्का बुखार, सर्दी और सांस लेने में कुछ परेशानी बताई गई है। आज ट्रम्प के कुछ और टेस्ट किए जाएंगे। उन्हें कुछ दिन हॉस्पिटल में रहना होगा।

ट्रम्प की गैरमौजूदगी में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उप राष्ट्रपति माइक पेन्स और सीनेट स्पीकर नैंसी पेलोसी संभालेंगे। हालांकि, बतौर राष्ट्रपति ट्रम्प अपना काम हॉस्पिटल से ही करेंगे। शुक्रवार को हॉस्पिटल पहुंचने के बाद ट्रम्प ने 18 सेकंड के वीडियो मैसेज में कहा- मैं ठीक हूं, और सावधानी के तौर पर हॉस्पिटल आया हूं। मेलानिया भी ठीक हैं।

कमजोर नजर आए ट्रम्प
शुक्रवार को जब ट्रम्प मैरीन वन हेलिकॉप्टर से हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता था कि वे चलने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नीले रंग का मास्क लगाया था, जो आमतौर पर वे नहीं लगाते। मीडिया की तरफ उन्हें थम्सअप का विक्ट्री साइन दिखाया।

राष्ट्रपति के करीबियों की मानें तो वे फिलहाल, उपराष्ट्रपति को पावर ट्रांसफर नहीं करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीर ने कहा- राष्ट्रपति का चार्ज उन्हीं के पास है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रचार की कमान अब उप राष्ट्रपति माइक पेन्स के पास रहेगी। नैंसी पेलोसी उनकी मदद करेंगी। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

मास्क पहनते तो संक्रमित न होते
ट्रम्प पिछले कुछ महीनों से लगातार डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन के हर वक्त मास्क पहनने का मजाक उड़ाते रहे। सिर्फ दो मौकों पर उन्होंने मास्क पहना। वे इसे गैरजरूरी और तकलीफदेह बताने से भी नहीं चूके। संक्रमित होने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे तो मास्क चेहरे पर था। पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट डॉक्टर डेविड नेस ने कहा- अगर ट्रम्प ने मास्क लगाया होता तो वे संक्रमित नहीं होते। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, उनको संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump | Donald Trump the US President in Walter Reed National Military Medical Center to treat Covid-19.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33nPLNS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot