Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, October 3, 2020

सेक्रेड गेम्स के 'बंटी' जतिन सरना ने बताया अनुराग कश्यप ने कैसे फिल्माया 'वो' सीन

पिछले काफी समय से इंडिया में भी ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज भी काफी पसंद की जा रही हैं। अगर कुछ गिनी-चुनी पॉप्युलर वेब सीरीज की गिनती की जाए तो उसमें नेटफ्लिक्स का भी नाम रखा जाएगा। इस वेब सीरीज की कहानी और किरदारों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। इन किरदारों में से एक ऐक्टर का किरदार बंटी भी था जिसे लोग अभी तक याद करते हैं। हालांकि बंटी के किरदार को निभाते हुए जतिन सरना काफी डरे हुए थे क्योंकि इसमें उनका एक न्यूड सीन था। बंटी ने बताया कि कैसे डायरेक्टर ने उन्हें शांत करते हुए समझाया था। अंडरवेअर पहनकर फिल्माया न्यूड सीन जतिन सरना ने कमीडियन तन्मय भट्ट से बातचीत करते हुए बताया कि कहानी के मुताबिक एक सीन में जतिन सरना को न्यूड होना था जिसे सुनकर वह काफी परेशान हो गए थे। जतिन ने बताया कि वह अपनी यह परेशानी लेकर सीरीज के डायरेक्टर अनुराग कश्यप के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि अनुराग ने उन्हें समझाया कि वास्तव में उन्हें न्यूड सीन के लिए न्यूड नहीं होना होगा। जतिन ने बताया कि उन्हें जानकर बेहद ताज्जुब हुआ कि सीजीआई के जरिए डिजिटल तरीके से उनका अंडरवेअर हटा दिया गया था। खुद को न्यूड देखकर ऐसा था जतिन का रिऐक्शनजतिन सरना ने बताया कि शूटिंग पूरी होने के बाद वह एक दिन फैंटम फिल्म्स के ऑफिस में पहुंचे। वहां पर उन्हें एक सीन देखने के लिए बोला गया और उस सीन में जतिन ने खुद को न्यूड देखा तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह तो कभी न्यूड हुए ही नहीं तो सीन में कैसे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जतिन को बताया गया कि किस तरह से उन्हें न्यूड न होते हुए भी न्यूड दिखाया गया था। जतिन ने की थी सीन हटाने की रिक्वेस्ट जतिन ने बताया कि भले ही उन्होंने न्यूड सीन नहीं दिया हो लेकिन खुद को न्यूड देखना बहुत अजीब था। इसलिए उन्होंने मेकर्स से यह सीन हटाने की मांग की। हालांकि जतिन को कहा गया कि उन्होंने जो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है उसमें न्यूड दिखने की बात लिखी है। इसके बाद जतिन ने सभी नए कलाकारों को सलाह भी दी है कि कम से कम पूरा कॉन्ट्रैक्ट ढंग से पढ़ लें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36A3GCm

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot