Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 7, 2020

रिया और शौविक चक्रवर्ती को जेल या बेल? आज आएगा बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () ने और शौविक सहित 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था जिनकी जमानत याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले मंगलवार को रिया और शौविक को 20 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। क्या हैं एनसीबी के आरोप? बता दें कि रिया चक्रवर्ती पिछले 28 दिनों से हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि उन्हें फंसाने की साजिश हो रही है जबकि एनसीबी का कहना है कि रिया और बॉलिवुड में फैले ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं। एक तरफ रिया के वकील का कहना है कि रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा था जोकि बेहद कम मात्रा में था इसलिए उन्हें जमानत मिल जानी चाहिए। दूसरी तरफ एनसीबी ने अभी तक कोर्ट में कोई भी ऐसा सबूत सामने नहीं रखा है जिससे यह साबित होता हो कि रिया चक्रवर्ती के पास ड्रग्स था। हालांकि एनसीबी का तर्क यह भी है कि चूंकि अभी मामले की जांच चल रही है, ऐसे में रिया या शौविक को रिहा किए जाने पर वे सबूतों को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। क्या कहते हैं एक्सपर्ट? रिया चक्रवर्ती के मामले में कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही रिया और शौविक की गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के तहत ही क्यों न की गई हो लेकिन जमानत मिलना एक समान्य प्रसीजर है। एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि अगर रिया और शौविक के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया जाता, उसी कंडिशन में एनसीबी उनके लिए और ज्यादा हिरासत की मांग कर सकती थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3llDQq5

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot