Hindi English News, Entertainment, Shopping, shopping offers, Shopping deals,lifestyle, bollywood, movies, state news, offers, Amazon,amazon offers,Latest news, showbiz, sport, comment, lifestyle, city, video and pictures from the Daily Express and Sunday Express newspapers and Express

Subscribe Us

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 21, 2020

नोरा फतेही और गुरु रंधावा के डांस वीडियो ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर छप्पर फाड़ कर मिले व्यूज़

नोरा फतेही और फेमस सिंगर गुरु रंधावा के लेटेस्ट वीडियो 'नाच मेरी रानी' ने रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। केवल 10 घंटे के भीतर इस डांस वीडियो को छप्पर फाड़कर व्यू मिले हैं और यह खुशी नोरा ने अपने फैन्स से भी शेयर की है। नोरा फतेही ने अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए फैन्स को बताया है कि उनके और गुरु रंधावा के इस गाने 'नाच मेरी रानी' ने केवल 10 घंटे में 10 मिलियन व्यूज़ क्रॉस कर लिया है। नोरा और गुरु रंधावा के इस सॉन्ग को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि वह ये डिजर्व करती हैं। गाने की शुरुआत कुछ इस तरह होती है, जिसमें नोरा एक रोबॉट से इंसान में तब्दील होती हैं और उन्हें देखकर लैब में काम करने वाले गुरु रंधाना की खुशी का ठिकाना नहीं। ...और फिर शुरू होता है दोनों का धमाकेदार डांस, जो फैन्स को खूब दिल जीत रहा है। इस वीडियो को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा थी और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सॉन्ग को तनिष्क बागची ने लिखा और इसे कम्पोज भी किया है। नोरा और गुरु रंधावा लगातार इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे, जो फैन्स की बेचैनी को बढ़ा रहा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mjsYcX

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot